Delhi

एमसीडी ने महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के उपलक्ष्य में मेले का किया आयोजन

दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह गांधी की प्रतिमा पर माला चढ़ाते हुए।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दिल्ली नगर निगम ( एमसीडी) ने महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को निगम मुख्यालय डॉ एसपीएम सिविक सेंटर में गांधी जयंती मेला का आयोजन किया। मेला का उद्घाटन दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने किया।

इस अवसर पर महापौर राजा इकबाल सिंह ने गांधीजी की प्रतिमा पर माला चढ़ाई एवं चरखा चलाया। साथ ही, उन्होंने मेले के आयोजन के लिए सामुदायिक सेवा विभाग एवं निगम के अधिकारियों को बधाई दी। महापौर ने कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं बल्कि गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प है। उन्होंने गांधी जयंती मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण किया, जहां उन्हें उत्पादों एवं सेवाओं के विषय में अवगत कराया गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित यह परंपरा हर वर्ष हमें प्रेरित करती है कि हम राष्ट्रपिता के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज व राष्ट्र की सेवा करें।

महापौर ने कहा कि गांधी का जन्मदिवस संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधी ने हमें सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया है जिसका स्मरण हम सभी को करना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top