
हरिद्वार, 24 जुलाई (Udaipur Kiran) । नगर निगम प्रशासन के साथ मेयर किरण जैसल भी शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटी हैं। गुरुवार को मेयर किरण जैसल ने उपनगर कनखल और जगजीतपुर में चलाए जा रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अभियान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए।
मेयर ने कहा कि प्रतिवर्ष कांवड़ मेले के बाद शहर में बड़े पैमाने पर गंदगी होना स्वाभाविक है। ऐसे में करोड़ों कांवड़ियों द्वारा छोड़े गए कचरे को साफ करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। सफाई कर्मचारी घाटों, मंदिर परिसरों, बाजारों में बड़े पैमाने पर निरंतर सफाई कर रहे हैं। शहर को पूर्व की तरह साफ सुथरा करना नगर निगम का संकल्प है। जल्द ही शहर को गंदगी से मुक्त कर दिया जाएगा। मेयर ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं से भी सफाई अभियान में सहयोग की।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
