
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए भी मयंक कर रहा था काम
रामगढ़, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) ।
मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा झारखंड में अमन साहू के साथ अपराध की दुनिया चलता था। अमन साहू के इशारे पर उसने कई काम किए हैं। झारखंड में आज मयंक सिंह के नाम का दहशत इसलिए कायम हुआ, क्योंकि अमन साहू ने अपनी पूरी ताकत उसके लिए लगा दी थी। इस बात का खुलासा मयंक की गिरफ्तारी के बाद हुआ। एटीएस और पुलिस ने जब पूछताछ की कई कहानी से पर्दा उठा। अमन साहू अपराध की दुनिया में अपने कमिटमेंट के लिए मशहूर था। एनकाउंटर से पहले उसने अपराध जगत में कई ऐसे लोगों से संबंध स्थापित किए थे, जो सिर्फ उसके कमिटमेंट से जुड़े हुए थे। मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा भी उन लोगों में से ही एक था। अमन साहू के कमिटमेंट पर मयंक पूरी तरीके से फिदा था। उसने जब भी पैसे और हथियार मांगे, अमन उसे उपलब्ध करा देता था। अमन साहू के तार जब लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़े तो अमन का करीबी मयंक भी सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ गया।
महाराष्ट्र को दहलाने के लिए अमन सस्ते में उपलब्ध कराता था अपराधी
झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा आदि राज्यों में अमन साहू ने अपने साथ ऐसे कई लोगों को जोड़ा, जो उसके एक इशारे पर कुछ भी कर सकते थे। लॉरेंस बिश्नोई मुंबई में रहकर पूरे हिंदी पट्टी को हैंडल करने के लिए सस्ते में शूटर और अपराधी ढूंढ रहा था। अमन साहू की कमिटमेंट पर तैयार रहने वाले अपराधी का वर्चस्व देखकर लॉरेंस बिश्नोई भी फिसल गया था। उसे इन इलाकों से वैसे अपराधी बड़ी आसानी से कम पैसे में मिल जाते थे, जो महाराष्ट्र में भी जाकर दहशत फैला सकते थे। एटीएस की टीम ने मयंक सिंह को गिरफ्तार कर उस कड़ी को तोड़ने की कोशिश की है।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
