
हरियाणा की विकास गाथा में आज एक नए स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ हुआ है : सैनी
सीएम नायब सैनी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव मानेसर में भारत के बड़े गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का किया उद्घाटन
गुरुग्राम, 17 जून (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मारूति और हरियाणा की औद्योगिक प्रगति का गहरा संबंध है। 1981 में गुरुग्राम में मारुति का संयंत्र लगने के बाद हरियाणा में औद्योगिक क्षेत्र में तेजी आई। उन्होंने कहा कि मारुति कंपनी को हरियाणा में साढ़े चार दशक पूरे हो गए हैं। आज हरियाणा की ऑटो मोबाइल क्षेत्र में जो विशेष पहचान है उसे बनाने इस कंपनी का उल्लेखनीय योगदान है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को मानेसर इंडस्ट्रियल मॉडल टाऊन स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड परिसर में भारत के बड़े गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मारुति सुजुकी के सीईओ हिसाशी ताक्योची मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल हब बन चुका है। इस समय भारत में बनने वाली कारों का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन हरियाणा में किया जा रहा है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि हम भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल इन प्लांट रेलवे साइडिंग का लोकार्पण का साक्षी बन रहे हैं इस हमें गर्व और हर्ष की अनुभूति हो रही है। इस परियोजना में लगभग 1 लाख 17 हजार 91 मिलियन रुपये की लागत आई है। श्री सैनी ने कहा कि मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भारत की पहली ऑटोमोबाइल इन प्लांट रेलवे साइडिंग का उद्घाटन किया था और अब इसी कड़ी में यह दूसरी उससे भी बड़ी परियोजना हरियाणा में साकार हो रही है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया।
श्री सैनी ने कहा कि आज हरियाणा की विकास गाथा में एक नए स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ हुआ है। यह सिर्फ लोह इस्पात का ढांचा नहीं, बल्कि यह प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भिरत के विजन को साकार कने में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि इस साइडिंग से न केवल मानेसर और गुरुग्राम प्लांट में बनी गाड़ियां देश के 17 हब और 380 शहरों तक पहुंचेगी, बल्कि पिपावाव और मुद्रा जैसे बंदरगाहों को वैश्विक सप्लाई चेन से सीधे तौर पर जोड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मारुति सुजुकी के साथ यह साझेदारी, पब्लिक प्राइवेट पार्टनश्पि का एक बेहतरीन मॉडल है। ऐसी ही एक उदाहरण गुरुग्राम में स्थित जापान इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग हे। जहां मारुति सुजुकी द्वारा सॉफ्ट स्किल्स और जापानी फ्लोर प्रथाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह रेलवे साइडिंग पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच, पीएम गतिशील का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। पीएम गतिशील एक योजना नहीं बल्कि एक क्रांति है। यह देश के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के तरीके को बदलने का एक संकल्प है।
(Udaipur Kiran)
