
हिन्दू मुस्लिम व सिख समाज ने मनाया राजनाथ सिंह का जन्मदिन
लखनऊ,10 जुलाई (Udaipur Kiran) । केंद्रीय रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का जन्मदिन बृहस्पतिवार को संसदीय क्षेत्र लखनऊ में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा अर्चना की गई।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल का वितरण किया गया। हनुमान सेतु मंदिर में सुंदरकांड पाठ सहित विभिन्न आयोजन किये गये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, मुकेश शर्मा,विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव द्वारा सुंदरकांड पाठ व आरती पूजन के उपरांत अतिथियों द्वारा विशेष रूप से बनवाए गए 74 किलो के बड़े लड्डू का केक काटा गया और प्रसाद वितरण किया ।
कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
राजनाथ सिंंह के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के 70 वर्ष आयु से अधिक के 11 कार्यकर्ताओं, और 11 स्वतंत्रता सेनानियों, का सम्मान व अभिनंदन भी किया गया। चार धर्म गुरुओं का भी सम्मान व अभिनंदन किया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षद गणों और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा 74 बड़े दीप जलाए गए और आरती पूजन करके एवं ईश्वर से राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने टीवी अस्पताल ठाकुरगंज में मरीजों को फल वितरण किया और मरीज के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्थापित तीन वाटर कूलर का उद्घाटन किया।
लाला लाजपत राय वार्ड में पार्षद राघव राम तिवारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 75 कन्याओं का पूजन करके सबको वस्त्र वितरित किए।
मध्य विधानसभा में साकेत शर्मा, संदीप शर्मा द्वारा मलिन बस्ती में गरीब बच्चों को भोजन और वस्त्र वितरित किए गए।
राजीव बाजपेई द्वारा संगीत मय सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
गणेश वर्मा दीपक साहू द्वारा टूरिया गंज और रानी लक्ष्मीबाई, लोग बंधु अस्पताल में फल जूस दूध वितरित किया गया।
कैंट में महेंद्र राजपूत, कुलदीप मिश्रा व पवन लोधी द्वारा सहस्वीर मंदिर कृष्ण नगर में फल और मिष्ठान वितरण किया गया। राम सिंह वाल्मीकि द्वारा हवन पूजन और तहरी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत शरण वर्मा ने गोकुल गौशाला में 75 गाय के चारे का प्रबंध किया।
पूर्व विधानसभा में विधायक ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में 75 पौधों का रोपण किया गया। नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर और डॉक्टर भवराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल का वितरण भी किया। दून पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ केक काटा और उनको उपहार वितरित किए।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अंजनी श्रीवास्तव व कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम विधानसभा में पूर्व संध्या पर भी मणि महेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया था।
सिख समुदाय द्वारा उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी सदस्य लखविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में सिख कार्यकर्ताओं ने सदर गुरुद्वारे में अरदास की और कैंटोंमेंट वृद्ध आश्रम में भोजन वितरण किया गया।
चौक शाहमीना साहब के दरबार में और दिलकुशा गार्डेन कैंट स्थित हज़रत कासिम शहीद बाबा की दरगाह पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ महानगर द्वारा चादरपोशी कर उनकी अच्छी सेहत व लंबी उम्र के लिए दुआ की गई।
फूलों की चादर चढ़ाकर राजनाथ सिंह के लंबी उम्र की दुआ मांगी। महिला मोर्चा ने महिला कार्यकर्ताओं बाल अनाथाश्रम मोतीनगर बच्चों कों भोजन वितरित कर राजनाथ के दीर्घायु की कामना की। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क इलाज व जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इसके अलावा जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही भंडारों का आयोजन भी बड़ी संख्या में किया गया।
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
