Madhya Pradesh

अशोकनगर में अब टोकन से बटेगी खाद

अशोकनगर: अब टोकन से बटेगी खाद

अशोकनगर,02 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिला मुख्यालय पर अति वर्षा के बीच खाद वितरण में फैली अव्यवस्था और किसानों के आक्रोश के बाद अब टोकन से खाद वितरण का एलान किया गया है।

दरअसल, यहां अति वर्षा के बीच किसानों द्वारा खाद के लिए लगी लाईनें चर्चा बनीं और प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होते रहे। जिसके मद्देनजर अब कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा खाद वितरण की समीक्षा की गई और खाद वितरण के लिए टोकन व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को आसानी से यूरिया खाद उपलब्ध हो इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो।

उन्होंने निर्देशित किया कि जिले की 29 सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया खाद का वितरण शनिवार को भी व्यवस्थित रूप से किया जाए। बैठक में बताया गया कि जिला मुख्यालय पर डबल लॉक केन्द्र से यूरिया खाद के िलए टोकन का वितरण कृषकों को शुक्रवार को किया गया है। टोकन वितरण व्यवस्था के तहत सोमवार को कृषकों को यूरिया खाद का वितरण किया जायेगा। साथ ही मुंगावली एवं पिपरई डबल लॉक केन्द्र पर यूरिया खाद का वितरण शनिवार को किया जायेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Most Popular

To Top