Jharkhand

राजद के प्रदेश महासचिव बने मनोज पांडेय

मनोज पांडेय की फाइल फोटो

रांची, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मनोज कुमार पांडेय को प्रदेश राजद का महासचिव बनाया गया है। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सिंह यादव ने इससे संबंधित सूची जारी की है। यह जानकारी मनोज कुमार पांडेय ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने महासचिव मनोनीत किए जाने पर कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित पार्टी के अन्य नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के विचार और तेजस्वी यादव के मार्गदर्शन से वे राज्य के गांव-गांव में बुथ स्तर पर संगठन को और धारदार बनाने का प्रयास करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top