
प्रयागराज, 03 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्य स्थाई अधिवक्ता तृतीय मनोज कुमार सिंह को मुख्य स्थाई अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद का प्रभार सौंपा गया है। अब तक मुख्य स्थाई अधिवक्ता रहे कुणाल रवि सिंह के न्यायमूर्ति बनने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। जहां शासन ने मुख्य स्थाई अधिवक्ता तृतीय मनोज कुमार सिंह को मुख्य स्थाई अधिवक्ता का प्रभार सौंपा है।
यह आदेश विशेष सचिव लोकेश नागर की ओर से जारी किया गया है। मनोज कुमार सिंह के मुख्य स्थाई अधिवक्ता का प्रभार मिलने पर मुख्य स्थाई अधिवक्ता चतुर्थ शीतला प्रसाद गौड़, मुनेश कुमार उपाध्याय, गुरु प्रसाद मिश्रा, पूर्णेंदु सिंह, अनुभव चंद्रा, विनय सिंह, सर्वेश सिंह, मनीष द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह, प्रशांत सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि ने बधाई दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
