Uttrakhand

’मन की बात’ कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के आदर्श को साकार करता है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मन की बात कार्यक्रम को सुनते।

‘मन की बात’ का 123वां संस्करण: प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर कार्यकर्ताओं तक ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरक बातें

742 बूथों पर हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम को सुना

देहरादून, 29 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम का 123वीं संस्करण सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के आदर्श को साकार करता है। देशवासियों को योग, सामाजिक एकता, सेवा भाव और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों से प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री ने “मन की बात“ में उजागर की गई सामूहिक सेवा, धार्मिक यात्राओं के दौरान मिलन की भावना और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इन संदेशों को अपनी दिनचर्या में अपनाएं और उत्तराखंड को भी आत्मनिर्भर व समृद्ध भारत का एक गौरवशाली हिस्सा बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने एक बार फिर यह प्रदर्शित कर दिया कि योग ने न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने देश को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ट्रैकोमा मुक्त घोषित किए जाने और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट में 64 प्रतिशत आबादी को सोशल सुरक्षा के अंतर्गत लाए जाने की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में देश ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

742 बूथों पर हुआ ‘मन की बात’ का आयोजन:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। महानगर के कुल 921 बूथों में से 742 बूथों पर आयोजित कार्यक्रम बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने मन की बात को सुना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 71 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ सुना। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से आत्मीय संवाद है, जिसके माध्यम से वे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों को उजागर करते हैं। मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनें, जिससे उन्हें समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा और ऊर्जा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, पार्षद मोहन बहुगुणा, मण्डल महामंत्री भावना चौधरी, विमल सिंह, राकेश अनिल शाह, नीता शुक्ला सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वार्ड संख्या 77, माजरा, बूथ संख्या 71 पर कार्यक्रम में भाग लिया।

—-

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top