Chhattisgarh

कोरबा नगर निगम के फेस आफ द मंथ चुने गए मनमोहन, सीताराम, कोडम्बा

कोरबा नगर निगम के ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने गए मनमोहन, सीताराम, कोडम्बा

कोरबा, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम कोरबा के सहायक ग्रेड-।।। मनमोहन सूर्यवंशी, समयपाल सीताराम पटेल, एवं सफाई कामगार डी.कोडम्बा बाई को सितम्बर माह का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुना गया है। महापौर संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने गए इन कर्मचारियों को बधाई दी है तथा कार्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की है।

उल्लेखनीय है कि आज से 8 माह पूर्व निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष पहल पर निगम का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने जाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था, इसका मुख्य उद्देश्य निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित करना, उनका उत्साहवर्धन करना एवं अन्य कर्मचारियों को भी इस हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करना था।

’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने गए मनमोहन सूर्यवंशी, सीताराम पटेल, एवं डी.कोडम्बा बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि, निगम प्रशासन ने हम लोगों के परिश्रम व कार्य के प्रति हमारी निष्ठा के लिए हमें जो सम्मान दिया है, उसके लिए हम निगम प्रशासन के प्रति दिल से आभारी हैं।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Most Popular

To Top