Haryana

सोनीपत: हरियाणा खेलों में देशभर में अग्रणी रहा है: मनमोहन भड़ाना

सोनीपत: हरियाणा विधानसभा की समिति सदस्य  खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते हुए

-हरियाणा विधानसभा समिति ने राई खेल

विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया

सोनीपत, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा

विधानसभा की समिति ने सोमवार को समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना की अध्यक्षता में राई

स्थित खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। समिति अध्यक्ष मनमोहन भड़ाना ने कहा कि

हरियाणा खेलों में देशभर में अग्रणी रहा है और राज्य की यह पहचान बनी रहे, इसके लिए

खेल विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने

सुझाव दिया कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए

संसाधनों का और विस्तार किया जाए तथा आधुनिक प्रशिक्षण तकनीक को शामिल किया जाए। समिति

में सोनीपत के विधायक निखिल मदान, महम के विधायक बलराम डांगी, जुलाना की विधायक विनेश

फोगाट और पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने विश्वविद्यालय

की शैक्षणिक गतिविधियों, खेल प्रशिक्षण सुविधाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, कोचिंग

व्यवस्था और अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद

कर संस्थान की आवश्यकताओं, संसाधनों और सुधार संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की।

विधायक

निखिल मदान ने कहा कि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने

के लिए विदेशी विशेषज्ञों और सलाहकारों की नियुक्ति आवश्यक है। इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता

बढ़ेगी और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतर सकेंगे। जुलाना

विधायक विनेश फोगाट, महम विधायक बलराम डांगी और पुंडरी विधायक सतपाल जांबा ने सुझाव

दिया कि खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और चोट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया

जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए कार्यशालाओं की संख्या बढ़ाई जाए और अभ्यास

के लिए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

खेल

विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने समिति को विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति और

गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा दिए गए सभी सुझावों

को लिखित रूप में विधानसभा के समक्ष भेजा जाएगा और आवश्यक सुधार शीघ्र किए जाएंगे।

इस अवसर पर खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक अश्विनी मलिक, राय स्कूल के प्रधानाचार्य

निदेशक पी.सी. धीमन, विधानसभा के अवर सचिव नवीन कुमार सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी

और कर्मचारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top