Haryana

झज्जर : कार्यक्षमता के बल पर सीएम ने जनता के दिलों में बनाई जगह: मनीष यादव

मनीष यादव, भाजपा नेता।

झज्जर, 6 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी को दिल्ली का रिमोट बताए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव ने बड़ी ही माकूलता से जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि दुष्यंत चाहे कुछ भी कहें, लेकिन यह कटु सत्य है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपनी कार्यक्षमता के बलबूते प्रदेश की जनता के दिलों में जगह बनाई है। आज प्रदेश में हालत यह है कि आम आदमी नायब सैनी को म्हारा सीएम कह कर संबोधित करता है।

मनीष यादव यहां भाजपा की तरफ से 10 से 14 अगस्त के बीच प्रदेशभर में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में आए थे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम के बारे में भी बताया। यहां मीडिया से मुखातिब हुए मनीष यादव ने बताया कि इन पांच दिनों के कार्यक्रम में उनकी पार्टी एक विशेष अभियान चलाने वाली है। इस विशेष अभियान में हर शहीद स्मार्क की सफाई,हलका स्तर पर तिरंगा यात्रा और हर घर पर तिरंगा फहराने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हर शहीद स्मार्क की सफाई करेंगे। हलका स्तर पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में कम से कम पांच हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इसी बारे में कार्यशाला के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जा रहा है। इस दौरान भाजपा नेता मनीष यादव ने कांग्रेस के संगठन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए इतना हीं कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे,लेकिन वह इतना जरूर कहेंगे कि जो पार्टी अपना संगठन तक नहीं बना पाई हो वह लोगोें की सेवा भला क्या करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Most Popular

To Top