
मंदसौर, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास मंदसौर एसपी विनोद मीणा ने किया है। उन्होंने एक प्लान तैयार किया गया, जिसे शहर में लागू किया जा चुका है। इसकी जानकारी एसपी मीणा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में दी है
।
एसपी विनोद मीणा ने बताया कि मन्दसौर में नागरिक, पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यातायात को सुगम सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के लिये एक विशेष कार्य योजना बनाई गई है, जो जनभागीदारी पर आधारित है। प्रत्येक नगरवासी को यातायात नियमों का स्वेच्छा से पालन किया जाना अनिवार्य है क्योंकि बिना जनता की जागरूकता के सुचारू यातायात व्यवस्था बनाया जाना कठिन है। इसलिये इस योजना में जनता की जागृति, सहभागिता एवं उत्तरदायित्व की भावना को समाहित करते हुए विशेष यातायात व्यवस्था बनाई जाती है।
मीणा ने बताया कि योजना क्रियान्वयन का क्षेत्र -सरदार पटेल चौराहा, गांधी चौराहा, भारत माता चौराहा, घन्टाघर, उघम सिंह चौराहा, मण्डी गेट रहेगा। इसमें जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जायेंगी, सुझाव मंच हेतु यातायात सुधार के लिए नागरिकों एवं पुलिस प्रशासन के व्यक्तियों का व्हाट्स एप्प ग्रुप (मंदसौर यातायात सेवक) बनाया जावेगा। यातायात समिति बनाई जायेंगी जिसमें सदस्य व्यापारी संघ, प्रेस समिति के सदस्य, टेम्पो-टेक्सी संघ, हाकर्स संघ, फल-फ्रूट विक्रेता, रेडक्रास सोसायटी, मजदूर संघ, चालक संघ, गणमान्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक तथा अन्य स्वेच्छिक संगठन जिसमे पुलिस टीम भी शामिल रहेगी। यातायात सुधार करने के जागरूकता अभियान चलायें जायेंगे। एसपी ने बताया कि नागरिकों को यह समझाएं कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है। यातायात जागरूकता एवं सहभागीता के लिये तीन सप्ताह का समय निर्धारित है। जागरूकता के बाद भी यातायात नियमो का उल्घंघन करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। सुगम यातायात हेतु व्यस्ततम चौराहा जिनमे महाराणा प्रताप, पुलिस पेट्रोल पम्प, कृषि मण्डी, बी.पी.एल. चौराहा एवं अन्य स्थल शामिल है, पर फिक्स ड्यूटी लगाई जाकर व्यवस्था बनायी जावेगी एवं अनावश्यक भारी वाहने के डायवर्शन करने का कार्य किया जाएगा।
एसपी ने बताया कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जायेंगा। सफेद पट्टी आदि लगाये जाकर सडक को व्यवस्थित कर यातायात हेतु सुविधा युक्त बनाया जावेगा। सीसीटीवी कैमरों और सेंसर आधारित ट्रैफिक सिग्नल का उपयोग करें।
—————
(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया
