Jharkhand

मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न, छऊ नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

मुंडा पूजा में दिखी श्रद्धालुओं की आस्था
अंगारों पर चले बच्चे
कार्यक्रम में शामिल लोग
उद्घाटन करते टाइगर जयराम महतो

रामगढ़, 15 जून (Udaipur Kiran) । रामगढ़ शहर के पारसोतिया स्थित श्री श्री प्राचीन शिव मंदिर में नौ दिवसीय मंडा पूजा रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सर्व प्रथम बंगाल से छऊ नृत्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव जयसवाल, सम्मानित अतिथि भारती कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को बुके, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया । मौक पर विधायक जयराम महतो ने मंडा पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं इनके महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात पश्चिम बंगाल के छऊ नृत्य के कलाकारों ने घंटो मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

स्थानीय जलस्रोत में स्नान कर लगभग 105 महिला श्रद्धालु कलश में जल भर कर मंदिर पहुंची। इस दौरान मंडप पूजा के मुख्य पुजारी भिखारी महतो, पोखलाल महतो, रोहित महतो, प्रकाश महतो, निर्मल महतो, अशोक भुइयां, गोविंद मुंडा, अमन कुमार के अलावा पंडित गोवर्धन पांडे उन्हें विधिवत रूप से पूजन कार्य संपन्न कराया। पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने दहकते आग में नंगे पांव चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया। इसमें बच्चे भी शामिल थे। वही, पूजा के अंत में बनस झुला हुआ।

पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष बिक्रम कुशवाहा, सचिव कुणाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, कार्यकारणी अध्यक्ष गणेश महतो, संगठन मंत्री सिभू गंझू, उपाध्यक्ष आनंद कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, सह सचिव शिबू गंझू, रणजीत कुशवाहा, सह कोषाध्यक्ष सुजीत कुशवाहा उर्फ पप्पू, राजेश महतो, राम कुमार, मीडिया प्रभारी टिंकू कुशवाहा, नीतीश दांगी सहित कई लोगों का योगदान रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top