West Bengal

ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

ममता बनर्जी

कोलकाता, 20 जून (Udaipur Kiran) ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

उन्होंने आगे लिखा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्राप्ति हो, ताकि वह राष्ट्र की सेवा इसी तरह सौम्यता और समर्पण के साथ करती रहें।”

गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2022 में भारत की राष्ट्रपति बनी थीं। वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Most Popular

To Top