Maharashtra

माहिम किले का होगा सौंदर्यीकरण

मुंबई, 9 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । माहिम स्थित ऐतिहासिक किले और उसके आसपास के तीन एकड़ क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इसके लिए अगले सप्ताह मंत्रालय में एक बैठक होगी। सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने गुरुवार को किले क्षेत्र का दौरा करने के बाद यह जानकारी दी है।

माहिम किले का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा बिम्बराज ने करवाया था। 14वीं शताब्दी में गुजरात के सुल्तान ने इस पर आक्रमण किया और फिर 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों ने यहां इस किले का निर्माण करवाया था। इसे वर्तमान में माहिम किला के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा बांद्रा किला और वर्ली किला भी कुछ दूरी पर है। माहिम किले में वर्षों से भारी मात्रा में अनधिकृत निर्माण कार्य चल रहा था। मुंबई मनपा ने इस ऐतिहासिक संरचना को अतिक्रमण से मुक्त कराने का काम किया। अब किले का संरक्षण, संवर्धन और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह कार्य मुंबई मनपा और पुरातत्व विभाग द्वारा किया जाएगा। लगभग एक एकड़ में फैला यह पूरा किला और आसपास के दो एकड़ खुले स्थान व अन्य स्थान, तीन एकड़ का समुद्र तट क्षेत्र है। पुर्तगालियों द्वारा उस समय निर्मित मूल संरचना के अवशेष जो राजा बिम्ब के समय के हैं। आज भी इस क्षेत्र में मौजूद हैं।

मंत्री शेलार ने बताया कि इन सभी के विकास कार्यक्रम, नीति और योजना को मुंबई मनपा के नेतृत्व में एकीकृत करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजितदादा पवार इसमें सहयोग कर रहे हैं। मुंबई मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने इस संबंध में सहयोग करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर मुंबई मनपा, पुरातत्व, लोक निर्माण विभाग और मुंबई पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top