Uttrakhand

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने हर की पैड़ी पहुंच कर किया गंगा पूजन, गरीबों को बांटे अन्न-वस्त्र

गंगा पूजन करती साक्षी धोनी
गंगा सभा कार्यालय में साक्षी धोनी
हर की पैड़ी पर गरीबों को अन्न व वस्त्र वितरित करती साक्षी धोनी

हरिद्वार, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी शुक्रवार की शाम हरकी पैड़ी पहुंचीं, जहां उन्होंने गंगा स्नान किया और गंगा आरती में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

हर की पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने साक्षी धोनी व उनके परिजनों का गंगा सभा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें गंगाजल व प्रसाद भेंट किया।तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि यह उनका निजी कार्यक्रम था। साक्षी धोनी के साथ उनके माता-पिता, सास ससुर और अन्य परिजन भी मौजूद रहे। साक्षी ने अपने परिजनों के साथ गंगा आरती के समय हर की पैड़ी पहुंचकर पूरे श्रद्धा भाव से गंगा मैया की पूजा अर्चना की और आरती में भाग लिया। उन्होंने बताया कि साक्षी धोनी समय-समय पर धार्मिक स्थानों की यात्रा करती रहती हैं। इससे पहले भी वह कई बार उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए आ चुकी हैं।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top