Uttrakhand

निकायों की तरह, पंचायतों में भी भाजपा की होगी जीत: महेंद्र भट्ट

भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।

-कांग्रेस के नकारात्मक बयान, पंचायतों में उनकी हार का स्पष्ट संकेत

देहरादून, 21 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पंचायत चुनाव तारीखों के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि विधानसभा, लोकसभा और निकायों चुनावों की तरह प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक कार्य, गांवों में विकास का तीसरा इंजन लगने की गारंटी बनेगी। वहीं कांग्रेस नेताओं के नकारात्मक बयानों को चुनावों में उनकी हार का संकेत बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक जारी बयान में कहा कि राज्य के अन्य 12 जिलों की पंचायतों में भी कायम रखने वाले हैं। केंद्र और राज्य सरकार की हमारी उपलब्धियां, अधिकांश सदस्य पदों पर जीत के साथ सभी जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर कमल खिलने का आधार बनेंगी। इन चुनावों में पार्टी का लक्ष्य है कि लगभग सभी प्रधान और बीडीसी सीटों पर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को लड़ाया और उन्हें जिताया जाए।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयानों को चुनाव से पहली ही उनकी हार का संकेत बताया है। साथ ही पलटवार किया कि नकारात्मक बयानबाजी, झूठ और भ्रम फैलाना कांग्रेस पार्टी की रणनीति का हिस्सा बन गया है। पहले वे चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाते रहे और अब भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण वोटर, पंचायतों में भी विकास का तीसरा इंजन लगाएंगे। यही वजह है कि उनके नेता अभी से हार के कारण तलाशने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के काम और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पंचायत चुनाव में हमारी जीत का आधार बनेगा।

—-

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top