
अररिया, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।
फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के महादलित बस्ती स्थित डोमी ऋषिदेव के आवास पर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को आधार बनाकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी और पूरी दुनिया को नया मार्ग दिखाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर किसानों और जवानों को नई प्रेरणा दी।
प्रखंड उपाध्यक्ष मो दानिश ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती हमें सेवा, त्याग और सादगी का संदेश देती है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।पूर्व नगर महासचिव अमन रज़ा ने अपने संबोधन में कहा कि गांधीजी ने अहिंसा के बल पर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, जबकि शास्त्री जी ने अपनी सादगी और ईमानदारी से राजनीति का आदर्श प्रस्तुत किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महादलित महिलाएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।सभा में प्रखंड उपाध्यक्ष मो. बरकत अली, जितेन्द्र मंडल, घुंघरा ऋषिदेव, कैली देवी, काली देवी, संताली देवी, रुझानी देवी, नगमा अली, उमा देवी, साहिल रज़ा सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
