HEADLINES

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले मप्र के मुख्यमंत्री डॉ यादव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले मप्र के मुख्यमंत्री डॉ यादव
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले मप्र के मुख्यमंत्री डॉ यादव

– दतिया और मुरैना को रक्षा औद्योगिक गलियारे में जोड़े जाने का किया अनुरोध

भोपाल. 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में निवेश के संबंध में विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री सिंह से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश में बन रहे रक्षा औद्योगिक गलियारे में प्रदेश के दो सीमावर्ती जिले दतिया और मुरैना को भी शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि दोनों ही जिलों में इस क्षेत्र के निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री सिंह को जानकारी दी कि बेंगलुरु में आयोजित रोड शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में निवेश करने की मंशा जताई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस निवेश को स्वीकृत करने के अनुरोध को केंद्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से भी मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से भी उनके साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने थल सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी को अंगवस्त्रम और ‘महाकाल मंदिर कॉफी-टेबल बुक’ भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की कि मूल निवासी होने से जनरल द्विवेदी का प्रदेश से आत्मीय रिश्ता हैं। उल्लेखनीय है कि जनरल द्विवेदी के थलसेना प्रमुख बनने के बाद उनसे मुख्यमंत्री की यह पहली सौजन्य भेंट थी।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top