Haryana

मधुसूदन दादू बने लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू

पानीपत, 17 सितंबर (Udaipur Kiran News) । लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यसमिति और कार्यकारिणी की बैठक पानीपत के समालखा में आयोजित हुई। इस बैठक में वर्ष 2025-27 के लिए मधुसूदन दादू (नोएडा) को अखिल भारतीय अध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्ता (दिल्ली) को अखिल भारतीय महामंत्री और महेश गुप्ता (कोटा) को अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया।

मधुसूदन दादू इससे पहले उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और अखिल भारतीय उपाध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश से राकेश गर्ग (आगरा) को अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री और दीपक अग्रवाल (आगरा), जो वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, को अखिल भारतीय सचिव चुना गया है। मधुसूदन दादू ने लघु उद्योंगो को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास तेज करने का सकंल्प दोहराया।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की विभिन्न इकाइयों से 200 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सीएम ने हरियाणा में सरकार द्वारा उद्योंगो को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने इस अवसर पर कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तभी प्रगति कर सकते हैं, जब तक सरकार की योजनाओं का पूरा ज्ञान उद्यमियों तक पहुंचे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Most Popular

To Top