
रांची, 8 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची में मेकॉन लिमिटेड की वुमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स) फोरम की ओर से श्यामली कॉलोनी स्थित इस्पात क्लब में रंगारंग सावन मिलन समारोह का आयोजन हुआ। विप्स की अध्यक्ष डॉ. सुमाना चक्रवर्ती ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. सुमाना चक्रवर्ती ने बताया कि गुरुवार की देर रात तक चले समारोह में मेकॉन की महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने सावन के उल्लास और पारंपरिक त्योहार को सामूहिक तौर पर मिलकर मनाया। इस तरह का आयोजन आपसी एकता और सौहार्द को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और रोचक खेलों का आयोजन हुआ। आने वाले वर्षों में सावन मिलन समारोह को और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।
डॉ. सुमाना चक्रवर्ती और विप्स की संयाजक सीमांतिनी साहू ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
———
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
