Uttar Pradesh

लखनऊ: महिला ने तहसील दिवस में आत्मदाह का किया प्रयास

ज्वलनशील पदार्थ लेकर तहसील दिवस में पहुंची महिला, पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ, 02 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को माेहनलाल गंज तहसील दिवस में पहुंची एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियाें ने महिला को बचाया और गोसाईगंज थाने के सुपुर्द कर दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला का नाम सीमा वर्मा है। वह सराय करौरा की रहने वाली है। उसका पति और ससुरालियाें से सम्पति काे लेकर विवाद चल रहा है। जिसका विधिसम्मत परीक्षण कर समुचित निस्तारण भी कराया जा चुका है। पूर्व में भी दोनों के बीच मध्यस्थता कराई गई, लेकिन तालमेल नहीं बैठा।

ससुराल पक्ष स्पष्ट रूप से महिला को किसी भी प्रकार की संपत्ति में भागीदारी देने या गृह प्रवेश से इनकार कर चुके हैं। महिला उचित विकल्प न अपनाकर दवाब बनाने के लिए आज ज्वलनशील पदार्थ लेकर तहसील दिवस पर पहुंच गई थी। प्रकरण पूरी तरह दीवानी प्रकृति एवं मध्यस्थता केन्द्र का है। महिला के प्रार्थना पत्र पर थाना गोसाईगंज पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

—————-

(Udaipur Kiran) / दीपक

Most Popular

To Top