Uttar Pradesh

आदिवासी पुनरुत्थान के जनक थे भगवान बिरसा मुंडा : सुभाष यदुवंश

प्रयागराज में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम का छाया चित्र
प्रयागराज में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम का छाया चित्र

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई बिरसा मुंडा भगवान की जयंती

प्रयागराज,14 नवंबर (Udaipur Kiran) । भारत के आदिवासी बिरसा मुंडा को भगवान मानते हैं। उनका संग्राम आदिवासी अस्मिता, स्वायत्तता और संस्कृति की रक्षा के लिए था। आदिवासियों को संगठित कर उन्होंने जमींदारी प्रथा, राजस्व व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई के साथ साथ जल जंगल जमीन की लड़ाई भी छेड़ दी और महाविद्रोह उलगुलान किया। उन्हें इसीलिए धरती आबा यानी धरती का भगवान कहा जाता है। आदिवासी पुनरुत्थान के जनक थे बिरसा मुंडा। यह बात शुक्रवार को उप्र के प्रयागराज जिला पंचायत सभागार में आयोजित बिरसा मुंडा भगवान की जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कही।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक अमर नायक के रूप में वे युगों तक याद किए जाएंगे। आदिवासी समाज में उन्होंने कई अंधविश्वासों के खिलाफ जागरूकता फैलाई। युद्ध कौशल में वे निपुण और चतुर थे। बिरसा मुंडा भगवान ने सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरे देश को उस समय जागृत करने का काम किया था। भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्र नायक हैं। बिना किसी उचित संसाधन के उस समय बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लोहा लिया। हमारा भी संकल्प होना चाहिए कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त हाथों में है जो देश को चलाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।

इस दाैरान काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, अनामिका चौधरी, राजेंद्र मिश्र, शैलेन्द्र मौर्य, रवि केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी अंशिका केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, धीरू गोंड, आरती गोंड, पार्षद आशीष द्विवेद, सोनू सलिल, अंकित गोंड, राघवेंद्र कुमार, मधुमिता नाथ, हीरा लाल आदि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल