RAJASTHAN

भगवान बलराम ने युद्ध के स्थान पर सृजन को चुना : नीरज कुमार

भगवान बलराम ने युद्ध के स्थान पर सृजन को चुना : प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार

जयपुर, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार को भगवान बलराम की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर प्रान्त संगठन मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि महाभारत काल में भारतवर्ष के राजा कौरव और पांडवों की तरफ़ से युद्ध लड़ रहे थे । भगवान बलराम ने युद्ध के स्थान पर हलधर लेकर सृजन को प्राथमिकता दी और सभी के भरणपोषण के लिए खेती को प्रोत्साहन दिया। यह हमारे किसानों के देवता हैं। उन्होंने युद्ध के स्थान पर सृजन को महत्व दिया।

कार्यालय प्रमुख करण सिंह ने भगवान बलराम के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान महानगर अध्यक्ष प्रह्लाद चौधरी, मंत्री त्रिलोक सिंह करड़, सदस्य मोहित, मानसरोवर भाग अध्यक्ष राजेंद्र, उपाध्यक्ष हरिओम सिंह, रामजी लाल कुमावत, सुरेंद्र, महेश, मुरलीधर आदि ने भगवान बलराम के पद चिन्हों पर चलकर संघटन को आगे बढाने की बात कही।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top