
देहरादून, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आज विधिवत कार्यकारिणी का विस्तार किया।
संदीप सिंघल को अध्यक्ष महानगर देहरादून, सुरेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष उधमसिंहनगर, श्रवन कुमार जैन प्रदेश सचिव उत्तराखंड, दीपक जुयाल प्रदेश सचिव उत्तराखंड, चंद्रपाल सिंह प्रदेश सचिव उत्तराखंड, दीपक शर्मा प्रदेश सचिव उत्तराखंड, राजकुमार यादव प्रदेश महासचिव उत्तराखंड, चंद्रपाल एडवोकेट प्रदेश विधिक सलाहकार उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई।
देहरादून प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के पद चिन्हों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के मार्गदर्शन में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा पार्टी उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के मार्गदर्शन में वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारीयों में जुटी है। सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जा रहा हैं एवं संगठन मजबूती से उत्तराखंड के सभी जिलों में अपना विस्तार कर रही हैं।
(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल
