Haryana

गुरुग्राम और गुरुग्राम महानगर के भाजपा जिला पदाधिकारियों की सूची

फोटो : गुरुग्राम महानगर भाजपा जिला पदाधिकारियों की सूची
फोटो : गुरुग्राम भाजपा जिला पदाधाकारियों की लिस्ट

गुरुग्राम में 35 और गुरुग्राम महानगर में 21 पदाधिकारियों को किया नियुक्त

गुरुग्राम, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को गुरुग्राम और गुरुग्राम महानगर जिला के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और अजीत यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से विचार विमर्श के बाद पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। दोनों जिला अध्यक्षों सर्वप्रिय त्यागी और अजीत यादव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी।

गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने अपनी टीम में 35 पदाधिकारी नियुक्त किए हैं जिनमें 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 8 सचिव के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने 21 पदाधिकारियों को नियुक्त किया है जिनमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 सचिव के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

भाजपा के दोनों जिला अध्यक्षों ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अनुशासन और समर्पण भाव से काम करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार जो संगठनात्मक कार्य पार्टी ने दिए हैं उन्हें पूरा करें। जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी अपनी नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और कहा कि वे निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य करते हुए पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top