Delhi

भगवान परशुराम का जीवन ज्ञान, साहस और मर्यादा का अद्भुत संगम : रेखा गुप्ता

पीतमपुरा के वेस्ट एनक्लेव में रविवार को अंतरराज्यीय ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन ज्ञान, साहस और मर्यादा का अद्भुत संगम है। उनके आदर्श हमें यह सिखाते हैं कि धर्म का सार केवल आचरण में नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी है। मुख्यमंत्री ने यह विचार रविवार को अंतरराज्यीय ब्राह्मण सम्मेलन में व्यक्त किए। यह कार्यक्रम पीतमपुरा स्थित वेस्ट एन्क्लेव में श्री मैथिली ब्राह्मण सभा, दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य हर वर्ग के लोगों को समान अवसर और सभी समुदायों के योगदान को सम्मान के साथ स्वीकार करना है।

इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के समाज कल्याा मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक पूनम भारद्वाज उपस्थित रही।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों को भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने समाज की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि संगठित समाज ही वास्तविक प्रगति कर सकता है। मुख्यमंत्री कहा, ब्राह्मण समाज केवल शास्त्रों के उपासक नहीं बल्कि शस्त्र के भी रक्षक रहे हैं, जिन्होंने धर्म, शिक्षा और सद्भावना की लौ को जलाए रखा है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के विकास की दिशा में सभी वर्गों से सहयोग की अपील की और कहा कि अब समय आ गया है कि दिल्ली अपने विकास की गति तेज करे और विकसित राजधानी के रूप में उदाहरण बने। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि हर वर्ग के लोगों को समान अवसर मिले और सभी समुदायों के योगदान को सम्मान के साथ स्वीकार किया जाए।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top