Madhya Pradesh

देवास : कन्नौद वन परिक्षेत्र में खेत पर लगे तार के करंट से तेंदुए की मौत

देवास जिले में खेत पर लगे तार के करंट से तेंदुए की मौत

देवास, 1 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्‍यप्रदेश के देवास जिले के कन्नौद तहसील के वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मुवासिया के एक खेत में लगे बिजली के करंट की चपेट में आने से वयस्क तेंदुए की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तेंदुए के एक खेत में मृत होने जैसे ही वन विभाग को सूचना मिली। तत्काल उपवन मंडल अधिकारी दिनेश वास्कले, रेंजर सृजन जाधव द्वारा मौका स्थल पर जाकर तेंदुए का शव बरामद किया गया, जिसके बाद जंजाल खेड़ी घाट पर स्थित डिपो पर पशु चिकित्सक द्वारा पोस्‍टमार्टम किया गया, तत्पश्चात मृत तेंदुए का जिम्मेदार अधिकारियों की नगरानी में दाह संस्कार किया गया। इससे पहले जैसे ही वन अधिकारियों को तेंदुए की मृत्यु की सूचना मिली थी , वैसे ही वन अधिकारियों द्वारा वन विभाग के कर्मचारीयो से उक्त स्थान को चारों तरफ से घेर कर सभी लोगों के आने जाने पर प्रतिबंधित लगा दिया गया था। इसके बाद सूचना कर इंदौर से डॉग स्क्वाड बुलवाया गया। इसके बाद प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड के द्वारा मृत तेंदुए के शरीर तथा उसके आसपास के स्थान पर मिलने वाली गंध से आसपास के क्षेत्र का जांच पड़ताल की गई तथा संभावित आरोपितों को तलाशने का प्रयास किया गया। डॉग स्क्वाड की की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद घटनास्थल से तेंदुए को हटाया गया था।

उपवन मंडल अधिकारी दिनेश वास्केल ने बताया कि, प्रथम दृष्टि में तेंदुए की मौत खेत में फैलाये गए करंट लगने के कारण होना प्रतीत होता है। मृत नर तेंदुए की उम्र करीब 4 वर्ष है। मामले में आगे जांच पड़ताल की जा रही है, तेंदुए की मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात चल सकेगा।

(Udaipur Kiran) / देवेन्‍द्र राठी

Most Popular

To Top