Uttar Pradesh

विधान सभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

विधान सभा अध्यक्ष

लखनऊ, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में महाना ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सत्य, सदाचार, सहयोग और सद्भाव के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप प्रज्वलन का पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मचिंतन, आत्मविकास और समाज में प्रेम व एकता का संदेश देने का अवसर भी है। हमें इस दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आस-पास के लोगों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाएं और जरूरतमंदों की सहायता कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाएं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ समाज में सकारात्मकता फैलाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की है कि यह दीपावली सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि और उजाला लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर विकास और सद्भाव की राह पर अग्रसर हो।

(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला

Most Popular

To Top