Bihar

विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक जागरूकता

सहरसा, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह् प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा के निर्देश और प्रभारी सचिव निशा कुमारी के आदेश से उग्रतारा पीठ मंदिर प्रांगण में सुशील कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, महिषी के अध्यक्षता और उग्रतारा न्यास पीठ के सचिव केशव चौधरी के संचालन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता आदित्य ठाकुर ने नालसा की प्रमुख योजनाऐं पर विस्तृत जानकारी में बताया एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना, 2016 के तहत् न्यायालय में मुफ्त विधिक सेवाओं के आलावे पीड़ितों के जख्म के अनुसार 03 लाख से लेकर 07 लाख तक सहायता राशि दी जाती है।

आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाऐं, योजना 2010 है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना, 2016 पर बताया तो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना, 2015,बच्चों मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं 2015,नशा पीड़ितों एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं योजना, 2015, गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाऐं योजना, 2015 जैसे दर्जन भर योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि व्यवहार न्यायालयसहरसा के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में मुफ्त विधिक सेवाऐं आम गरीब जनता लाभ उठा सकते हैं।

शिविर में मुख्य रूप से सुन्दर बाबा, मुन्ना बाबा, कार्तिक कुमार, भवनाथ चौधरी, धनंजय झा, गणेश चौधरी, रोहन राज, हनुमान महतो, गोविन्द पाठक, अभिनी पासवान, सुभाष सिंह आदि दर्जनों ने भाग लिये और अर्जुन कुमार, अधिकार मित्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Most Popular

To Top