Uttar Pradesh

संगठन और जनता के लिए समर्पित एवं कर्मठ इंसान थे स्वर्गीय उमेश चन्द्र मिश्र: संजय गुप्ता

वरिष्ठ पार्षद स्वर्गीय उमेश चन्द्र मिश्रा की फाइल फोटो

प्रयागराज, 04 सितम्बर (Udaipur Kiran) । नगर निगम प्रयागराज के वार्ड 48 अलोपी बाग के वरिष्ठ पार्षद उमेश चंद्र मिश्रा का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। इस पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि उमेश चन्द्र मिश्र संगठन और जनता के लिए समर्पित रहने वाले कर्मठ इंसान थे।

उन्होंने कहा​ कि उनका आकस्मिक निधन पार्टी के साथ साथ उनके लिए भी व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति है। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को उमेश मिश्रा के आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को दारागंज घाट पर किया जायेगा।

पार्टी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। पार्षद आशीष द्विवेदी, रवींद्र गांधी, डॉ शैलेष पांडेय, विजय श्रीवास्तव, राजेश गोंड, नवाब खान, अरुण पटेल, संजय पासवान, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, गणेश वर्मा आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top