West Bengal

भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग में दरार, यातायात बाधित

भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग में दरार की निगरानी करती पुलिस

कालिम्पोंग, 03 अगस्त

(Udaipur Kiran) । राज्य में लगातार भारी बारिश हो रही है जबकि दो दिनों से पहाड़ों पर लगातार बारिश से जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है।

पहाड़ों में कई जगहों पर नए भूस्खलन हुए है। रविवार सुबह से पहाड़ों में कई जगहों पर भूस्खलन हुए है। पहाड़ों से बड़ी-बड़ी चट्टानें लुढ़ककर नीचे गिर रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित बंगाल-सिक्किम की जीवन रेखा राष्ट्रीय राजमार्ग-10 हुआ है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को ममखोला, ऋषिखोला, तारखोला समेत कई जगहों पर भूस्खलन हुए थे। रविवार सुबह इन स्थानों में नए सिरे से भूस्खलन हुए है।

बताया जा रहा है कि भूस्खलन के तुरंत बाद, ऋषिखोला में सड़क पर एक बड़ी दरार दिखाई दी। श्वेतीझोरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 का एक हिस्सा भूस्खलन से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे उस सड़क पर यातायात बाधित हो गया। भूस्खलन की आशंका वाले सभी इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top