Chhattisgarh

सुकमा जिला विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा : लक्ष्‍मी राजवाड़े

शबरी ऑडिटोरियम सुकमा में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित

सुकमा, 1 अगस्त (Udaipur Kiran) । महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में शुक्रवार को शबरी ऑडिटोरियम सुकमा में आकांक्षा जिला अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्री श्रीमती राजवाड़े के कर कमलों से आकांक्षी हाट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शासन लक्ष्‍मी राजवाड़े ने कहा कि, पिछड़े जिलों में विकास कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम संचालित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इसकी बदौलत अब सुकमा भी अन्य जिलों की तरह लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन से गांव से लेकर शहर तक लोगों में खुशहाली आई है। अब लोग भयमुक्त वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल्द ही नक्सलमुक्त बस्तर का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। शबरी ऑडिटोरियम में क्षेत्रीय कलाकृति पर आधारित सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहन ठाकुर

Most Popular

To Top