Madhya Pradesh

भाेपाल में निर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर मजदूर की मौत

 निर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर मजदूर की मौत

भोपाल, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के काेलार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात निर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में एक मजदूर गिर गया। साथियों ने उसे घायल को अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के ग्राम चाैपड़ा निवासी नीतेश (30) पुत्र भगवत सिंह बैरागी मजदूरी करता था। इन दिनाें वह भोपाल के कोलार स्थित मंदाकनी चौराहा की निर्माणाधीन मल्टी में काम कर रहा था। मृतक के साथी रवि ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे मल्टी की आठवीं मंजिल की छत डाली जा रही थी, तभी ये घटना घटी। हादसे के समय सभी मजदूर रात का खाना खा रहे थे।

इसी बीच नीतेश काे किसी का फाेन आया, वह बात करता हुआ आठवीं मंजिल पर पहुंचा। जहां संदिग्ध हालात में उसका पांव फिसल गया। इससे वह पांचवीं मंजिल स्थित बालकनी में आकर गिरा, तत्काल उसे इलाज के लिए जेके अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर को पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

नीतेश की शादी 2021 में हुई थी। कई मिन्न्ताें के बाद चार महीने पहले ही उसके पहली संतान के रूप में बेटी ने जन्म लिया था। वहीं मृतक के साथियों का कहना है कि हादसे के बाद भी बुधवार तड़के चार बजे तक साइट पर काम चलता रहा। साथियों के अलावा कोई अस्पताल तक नहीं आया।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top