Madhya Pradesh

अशोकनगर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में लैब, बर्कशॉप की हालात गड़बड़, प्राचार्य को नोटिस

अशोकनगर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में  लैब, बर्कशॉप की हालात गड़बड़, प्राचार्य को नोटिस

अशोकनगर,12 सितम्बर (Udaipur Kiran) । पॉलिटेक्निक कालेज का कलेक्टर आदित्य सिंह ने निरीक्षण किया, जहां छात्र-छात्राओं के बनाये गए मॉडल्स देखे वहीं कॉलेज में लैब एवं बर्कशॉप की हालात गड़बड़ पाये जाने पर प्राचार्य बीके गुप्ता को कारण बताओ नोटिस दिया गया।

कलेक्टरआदित्य सिंह शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने छात्र,छात्राओं द्वारा बनाये गए मॉडल्स को देखा। साथ ही कॉलेज के ई पुस्तकालय कक्ष, स्मार्ट क्लासेस, लाइब्रेरी, विभिन्न लैब एवं बर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य बीके गुप्ता को कॉलेज में खराब पड़े सामान को हटाये जाने के निर्देश दिये। साथ ही लायेब्रेरी का निरीक्षण करते हुए निरीक्षण में विषयवार एवं क्लासवार किताबे व्यवस्थित रूप से नही मिलने पर लायब्रेरियन सीताराम उईके को कारण बताओं सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कॉलेज की बाउंड्रीवाल बनाये जाने हेतु स्थल का मौका मुआयना किया।

इस दौरान कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में जन भागीदारी समिति की बैठक ली। कॉलेज के ग्राउंड की बाउंड्री वॉल बनाकर खाली मैदान में इंडौर और आउटडोर गेम्स हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव बनाये जाने के निर्देश दिये। साथ ही कॉलेज में स्थापित लैब की स्थिति में सुधार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेज की आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण कराये जाने के निर्देश प्राचार्य को दिये। बैठक में भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान लैब एवं बर्कशॉप की हालात सही नही पाये जाने पर प्राचार्य बीके गुप्ता को कारण बताओं नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Most Popular

To Top