Bihar

कुर्सेला पुलिस ने भूमि विवाद में 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

आरोपी

कटिहार, 30 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । जिला के कुर्सेला थाना पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में घुसो मंडल पिता गंगो मंडल, पिंटू मंडल पिता रामवतार मंडल, राजू मंडल पिता रामवतार मंडल, सारथ मंडल पिता जगदेव मंडल, सदानंद मंडल पिता जगदेव मंडल और सत्यनारायण मंडल पिता जगदेव मंडल शामिल हैं। सभी अभियुक्त चाय टोला वार्ड नंबर-07 थाना कुर्सेला जिला कटिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से कुर्सेला थाना कांड दर्ज कर धारा 109 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पूर्व में भी इसी भूमि विवाद को लेकर कुर्सेला थाना कांड संख्या 90/24, धारा-307 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top