
रांची, 20 सितंबर (Udaipur Kiran) । आदिवासी कुरमी समाज की ओर से शनिवार को राज्य भर में ट्रेनों की रफ्तार को रोक दिया। आंदोलन की वजह से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया, जबकि कई ट्रेनें रदद कर दी गईं।
आंदोलन की वजह से कई ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ किया गया।
ये ट्रेेेेनें हुईं प्रभावित
आंदोलन के चलते जो ट्रेनें प्रभावित हुईं उनमें ट्रेन संख्या 12019/12020 हावड़ा– रांची – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस आसनसोल स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ किया गया। इस ट्रेन का आसनसोल – रांची – आसनसोल के बीच परिचालन रद्द कर दिया गया। वहीं ट्रेन संख्या 13303 धनबाद – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को कतरासगढ़ स्टेशन पर आंशिक समापन हुआ। इस ट्रेन का कतरासगढ़ से रांची के बीच परिचालन रद्द कर दिया गया। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22349 पटना – रांची वंदे भारत गया स्टेशन पर आंशिक समापन हुआ। इस ट्रेन का गया से रांची के बीच परिचालन रद्द किया गया।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
रेल रोको आंदोलन की वजह से ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। ट्रेन संख्या 20839 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2025 को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 20840 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस 22 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18603 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18604 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस 21 सितंबर को रद्द रहेगी। साथ ही ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद स्पेशल को रदद कर दिया गया।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द कर दी गई।
वहीं कई ट्रेनों का आंशिक समापन हुआ। इसमें ट्रेन संख्या 13352 आलप्पुझा – धनबाद एक्सप्रेस को रांची स्टेशन पर आंशिक समापन हुआ। इस ट्रेन का रांची से धनबाद के बीच परिचालन रद्द किया गया।
वहीं ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद स्पेशल को हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन किया गया। इस ट्रेन का हटिया से धनबाद के बीच परिचालन रद्द कर दिया गया। ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना – टाटानगर मेमू पैसेंजर का सुईसा स्टेशन पर आंशिक समापन हुआ। इस ट्रेन का सुईसा से टाटानगर के बीच परिचालन रद्द कर दिया गया। वहीं ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल का हटिया स्टेशन से आंशिक प्रारम्भ हुआ। इस ट्रेन का धनबाद से हटिया के बीच परिचालन रद्द कर दिया गया।
ट्रेन संख्या 20887 रांची – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर शनिवार को आंशिक समापन हुआ। ट्रेन संख्या 20893 टाटानगर – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन हुआ। साथ ही ट्रेन संख्या 20898 रांची – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का टाटानगर स्टेशन पर आंशिक समापन किया गया। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22892 रांची – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का टाटानगर स्टेशन पर आंशिक समापन हुआ तथा ट्रेन संख्या 08612 अजमेर – सांतरागाछी स्पेशल का सिल्ली स्टेशन पर आंशिक समापन हुआ।
इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव
ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित रूट खड़गपुर – टाटानगर – चांडिल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खड़गपुर – मेदिनीपुर – आद्रा होकर चली।
इन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया। इनमें ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग झारसुगुड़ा – राउरकेला – रांची – मूरी – प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ईब – बिलासपुर – न्यू कटनी – मानिकपुर – प्रयागराज होकर चली।
वहीं ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग झारसुगुड़ा – रांची – बरौनी – मुज़फ्फ़रपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ईब – बिलासपुर – न्यू कटनी – मानिकपुर – प्रयागराज – अयोध्या धाम होकर गई। वहीं ट्रेन संख्या 18624 हटिया – इस्लामपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रांची – मूरी – बोकारो स्टील सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टोरी होकर गई।
कई रेलवे स्टेशनों पर जमे हुए हैं आंदोलनकारी
देर शाम तक राज्य के कई रेलवे स्टेशनों पर आंदोलनकारी जमे हुए हैं और रेलवे ट्रैक को जाम किए हुए हैं। इससे रेलवे का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।
उल्लेखनीय है कि आदिवासी कुड़मी समाज मंच के आह्वान पर शनिवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में कुड़मी समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए और रेल परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
