
कोरबा, 7 अक्तूबर (Udaipur Kiran News) । कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने एसईसीएल के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज मंगलवार को दीपका क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर खनन कार्यों की प्रगति एवं भावी योजनाओं की समीक्षा की।
त्रिपाठी ने माइन व्यू पॉइंट का अवलोकन करते हुए चल रहे खनन कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, खनन गतिविधियों के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत त्रिपाठी ने नए साइलो परिसर के समीप पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण प्रबंधक कीर्ति केजी से संवाद करते हुए उद्योग क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण की प्रशंसा की।
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
