Uttrakhand

गीता का ज्ञान केवल धार्मिक नहीं, बल्कि नैतिक और जीवन मूल्यों को सिखाने वाला है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल पर्यटकों विभाग की समीक्षा करते।

उत्तराखंड के स्कूलों में प्रार्थना सभा में अनिवार्य होगा गीता पाठ: धामी सरकार

देहरादून, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान भगवद गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गीता का ज्ञान केवल धार्मिक नहीं, बल्कि नैतिक और जीवन मूल्यों को सिखाने वाला है, जो छात्रों को एक बेहतर नागरिक बनाने में मदद करेगा। उन्हाेंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी एक धर्म का प्रचार नहीं, बल्कि भारतीय दर्शन और जीवन मूल्यों को शिक्षा से जोड़ने का एक प्रयास है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय में गीता के श्लोकों का चयनित पाठ और उसका सरल अर्थ बच्चों को समझाया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे छात्रों में ‘नैतिकता, अनुशासन और संस्कृति के प्रति समझ’ विकसित होगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top