
जम्मू, 15 जून (Udaipur Kiran) । खीर भवानी मंडल केडीडी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बोहरी स्थित शहनाई पैलेस, आनंद नगर में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले ग्यारह वर्षों की परिवर्तनकारी शासन यात्रा को समर्पित विकसित भारत संकल्प सभा अभियान का हिस्सा था। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता और प्रभारी अशोक जी रैना, जिला कार्यकर्ता रवि मंटू, मंडल उपाध्यक्ष प्रीति रैना, बूथ अध्यक्ष विनोद पंडिता, रत्तन लाल, रजनी, सामाजिक कार्यकर्ता बिमल वंटू, भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता आर.एल. कैथ, समर्थक एस. मंगत सिंह, ऋषभ लसौत्रा और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केडीडी जिला अध्यक्ष राजीव पंडिता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकास यात्रा और सुशासन को जनसेवा की मिसाल बताया और अभियान को राष्ट्र निर्माण का संकल्प बताया। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष नैहा पंडिता और अनीता गंजू ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि मंडल, बूथ और जिला स्तर पर पार्टी की पूरी ताकत लगाकर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ। इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना पर गहरा दुख और चिंता प्रकट की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा
