Jammu & Kashmir

बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था पहुंचा काजीगुंड

काजीगुंड, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था काजीगुंड पहुंचा गया है जहां उनका पारंपरिक तरीके से नौवनाग सुरंग में स्वागत किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि बालटाल का काफिला सुबह 5ः20 बजे रवाना हुआ, इसके बाद पहलगाम का काफिला सुबह 06ः04 बजे रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि इस जत्थे में 5,485 यात्री शामिल हैं, जिनमें से 2,347 बालटाल मार्ग से और 3,138 पहलगाम मार्ग से जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4,395 पुरुष, 1,043 महिलाएं और 31 बच्चे हैं, साथ ही 16 साधु भी हैं।

उन्होंने कहा कि काफिले में 299 वाहन शामिल हैं। 162 बालटाल के लिए और 137 पहलगाम के लिए आज सुबह जम्मू से निकले थे। वाहन वितरण में 113 बसें (48 बालटाल के रास्ते, 65 पहलगाम के रास्ते), 42 मध्यम मोटर वाहन (एमएमवी) और 144 हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) शामिल हैं,ष् उन्होंने कहा।

इस बीच स्थानीय लोग पारंपरिक तरीके से नवयुग सुरंग में यात्रियों का स्वागत करते हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एम इकबाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग यात्रियों का स्वागत करने के लिए यहां हैं क्योंकि कश्मीर अपने आतिथ्य के लिए जाना जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग यात्रा के समापन तक हर यात्री की सुरक्षा करेंगे।

भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा कि स्थानीय लोग तीर्थयात्रियों की सेवा करने और अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने युवाओं को यात्रियों का स्वागत करते देखा है। यह कश्मीर की सच्ची भावना है।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Most Popular

To Top