

धमतरी, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सुहाग की सलामती का पर करवा चौथ शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला और पति के लंबी उम्र की कामना की। लेडीज क्लब ने इस अवसर पर हरदिहा साहू समाज भवन में सामूहिक रूप से करवा चौथ पूजन का आयोजन किया। आयोजन में सभी महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। आयोजन में धमतरी के सभी समाज संस्थाएं और संगठन से जुड़ी हुई महिलाएं शामिल हुई। यहां लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने समूह में बैठकर पूजा की। कार्यक्रम शाम चार बजे के बाद शुरू हुआ। करवा चौथ कथा वाचन के बाद थाली घुमाने एवं विधि द्वारा पूजन के बाद इसकी समाप्ति हुई। करवा चौथ पर विशेष प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। करवा चौथ संबंधित हाउजी, सर्वश्रेष्ठ सोलह सिंगार, सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा, सर्वश्रेष्ठ केश सज्जा, सर्वश्रेष्ठ मेहंदी, सर्वश्रेष्ठ पूजा थाल, कैटवॉक एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम, सामूहिक डांडिया नृत्य का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में लेडीज क्लब सचिव साधना साहू, कोषाध्यक्ष रचना ठाकुर, संरक्षक कामिनी कौशिक, कथा वाचन सुषमा नन्दा ने किया। संचालिका उषा गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक ने किया।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
