Uttar Pradesh

कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की शौर्य गाथा का प्रतीक है : सूर्य प्रकाश पाल

भाजपा मुरादाबाद महानगर इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते उप्र पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल।

मुरादाबाद, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की शौर्य गाथा का प्रतीक है, जिसने दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर कर भारत की अखंडता की रक्षा की। यह बातें उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने मुरादाबाद महानगर भाजपा की ओर से शनिवार को पार्टी जिला कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान कहीं।

विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने कहा कि भाजपा सदैव वीर सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे जवानों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ हरबंस दीक्षित ने कहा कि कारगिल युद्ध के शहीदों का बलिदान हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, कार्यक्रम सहसंयोजक अभिषेक चौबे, डॉ विशेष गुप्ता, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, मनोज गुप्ता, राजीव गुप्ता, निमित, दिनेश शीर्षवाल आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top