Uttar Pradesh

कन्नौज: विकसित भारत का विजन दस्तावेज तैयार करने कन्नौज आएगा विशेष दल

कन्नौज: विकसित भारत का विजन दस्तावेज तैयार करने कन्नौज आएगा विशेष दल
कन्नौज: विकसित भारत का विजन दस्तावेज तैयार करने कन्नौज आएगा विशेष दल

कन्नौज, 08 सितंबर (Udaipur Kiran) । विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया हैं। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुये एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जायेगा। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डाॅक्यूमेंट तैयार किया जा रहा हैं। यह विजन डाॅक्यूमेंट 3 थीम- अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर कृषि एवं समृद्ध पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आई0टी0 एवं इमर्जिंग प्रोद्योगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केन्द्रित करते हुये तैयार किया जायेगा।

विजन डाॅक्यूमेंट के निर्माण की दिशा में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान प्रारंभ किया जा रहा हैं। इसका उदेश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आंकाक्षाओं को संज्ञान में लेते हुये प्रदेश के नागरिकों को राज्य के विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुये गर्व की भावना को विकसित करना हैं। इस संकल्प की प्राप्ति में प्रदेश के प्रबुद्धजनों का योगदान अत्यन्त महत्वपूर्ण होगा। उनके द्वारा अर्जित विभिन्न क्षेत्रों में नीतियों की व्यावहारिक समझ एवं अनुभव तथा प्रशासनिक दक्षता प्रदेश की विकास रणनीति के निर्माण में सहायक सिद्ध होगें। इसके दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों यथा प्रशासनिक सेवानिवृत्त आई0ए0एस0, आई0पी0एस0/वन सेवा/कृषि सेवा/सिचाई/शिक्षा/ स्वास्थ्य/वैज्ञानिक/अभियंत्रण आदि शासकीय सेवाओं से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया गया हैं। जनपद भ्रमण में सेवानिवृत्त अवधेश बहादुर सिंह, नरेन्द्र सिंह, डाक्टर सूरज बहादुर थापा, शिवपाल सिंह, पन्नालाल सिंह चौहान को नामित किया गया हैं। इनमे से अवधेश बहादुर सिंह कन्नौज में सीडीओ रह चुके हैं।

मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने बताया है कि प्रबुद्धजनों द्वारा दिनांक 10 सितम्बर से 11 सितम्बर तक भ्रमण किया जायेगा। 10 को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में पूर्वान्ह 10 बजे व्यवसायी तथा उद्यमियों के साथ संवाद व राष्ट्रीय/राज्य पुरूस्कार प्राप्त महानुभावों एवं अपनी विधा में ख्याति प्राप्त अन्य बुद्धिजीवियों के साथ भी संवाद किया जायेगा। 10 को ही अपरान्ह 02ः00 बजे हर्षवर्धन सभागार में महिला प्रधान, महिला समूह तथा श्रमिक संगठनों के साथ संवाद किया जायेगा। 11 सितम्बर को हर्षवर्धन सभागार में पूर्वान्ह 10 बजे कृषकों, एपीओ, व कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद, तथा छात्र/छात्राओं, प्राध्यापकों व शिक्षाविदों के साथ संवाद किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रबुद्ध जन द्वारा जनपद में विभिन्न समूहों के साथ चर्चा में आये प्रमुख सुझावों पर संक्षिप्त टिप्पणी/नोट नियोजन विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों का फीड बैक प्राप्त करने हेतु विकसित https://samarthuttarpradesh.up.gov.in के क्यूआर कोड को स्कैन करके फीडबैक प्राप्त किया जायेगा।

(Udaipur Kiran) झा

Most Popular

To Top