CRIME

कांगड़ा पुलिस ने 2 मामलों में किया 26.81 ग्राम चिट्टा बरामद, एक महिला सहित 3 गिरफ्तार

चिट्टे के मामले में पकड़ा गया आरोपी।
चिट्टे के मामले में पकड़े गए आरोपित।

धर्मशाला, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत दो अलग अलग मामलों में 26.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पहले मामले में पुलिस थाना लंबागांव की टीम ने एक युवक से 3 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शिव कुमार पुत्र तिलक राज निवासी गांव अन्दराणा डाकघर सकोह तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा उम्र 26 साल के कब्जे से 3 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया है। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना लम्बागांव में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी पुलिस कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में कांगड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान बीती रात अच्छर कुण्ड में मोटरसाईकिल नम्बर पीबी-23एम-9402 में सवार आदित्य सिंह पुत्र शेरू निवासी गांव व डाकघर तरसूह वार्ड नम्बर-5, तहसील व जिला कांगड़ा उम्र 20 साल व मीना पत्नी विजय सिंह निवासी गांव सुधाल डाकघर ज्वाली जिला कांगड़ा उम्र 30 साल के कब्जे से 23.81 ग्राम हैरोईन/चिट्टा की बड़ी खेप बरामद की है। जिस पर उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना कांगड़ा में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि दोनों मामलों में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ जिला कांगड़ा पुलिस का अभियान लगातार जारी है तथा नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Most Popular

To Top