HimachalPradesh

कांगड़ा भाजपा ने आपदा प्रभावितों के लिए मंडी भेजी राहत सामग्री

राहत सामग्री की गाड़ी को रवाना करते हुए भाजपा नेता।

धर्मशाला, 07 जुलाई (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश के ज़िला मंडी में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए कांगड़ा भाजपा ने जरूरी सामान की गाड़ी भेजी है। इस दौरान आपदा प्रभावितों को खाद्य पदार्थ, बर्तन एवं अन्य ज़रूरी सामान गाड़ी के माध्यम से भेजा गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पवन काजल के मटौर स्थित कार्यालय से यह राहत सामग्री ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में रवाना की गई।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल ने कहा कि मंडी जिला में जिस तरह से प्राकृतिक आपदा से भारी जान माल का नुकसान हुआ है उससे प्रभावितों की सहायता की जरूरत है। ऐसे में अपने भाई बहनों के लिए भाजपा की ओर से यह राहत सामग्री भेजी गई है।

इस दौरान विधायक पवन काजल, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, ज़िला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली, राकेश चौहान, शाहपुर मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, केशव नन्द शर्मा, मनजीत, अरुण कौशल, अविनाश, रजनीश मोंगरा आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top