Jharkhand

मतदाताओं के अधिकारों की चोरी संविधान के साथ छलावा : कमलेश

जन जागरण अभियान में कांग्रेस के नेता

रांची, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । वोट चोरी के खिलाफ झारखंड में चलाये जाने वाले जन जागरण अभियान की शुरुआत गुरुवार को रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकालकर किया गया।

इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की चोरी संविधान के साथ छलावा है। संविधान में जनता को दिए अधिकारों को संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से कुचला जा रहा है। भाजपा ने लोकतंत्र की परिभाषा बदलकर रख दी है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के किए खुलासे ने केंद्र सरकार पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। झूठ फरेब और चोरी के सहारे भाजपा केंद्र और राज्यों में सरकार बनाकर थैलीशाहों के इशारे पर जनता के साथ मनमानी कर रही है।

वोट चोरी ने चुनाव आयोग के सच को जनता के सामने ला दिया है। बिहार में एसआइआर का मसौदा जारी होते ही चुनाव आयोग की काली कार्यशैली सामने आ गई है। जीवित को मृत, मृत को जीवित किया जा रहा है। उन्होंमने कहा कि एक व्यक्ति का नाम कई मतदाता सूची में एक ही पत्ते पर सैकड़ों मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है। यह भूल नहीं सोची समझी कार्रवाई है।

विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि आज जनता अपने अधिकारों के लिए जागरुक है। कांग्रेस इस वोट चोरी के खेल को पंचायत स्तर तक ले जाएगी ताकि लोगों को भाजपा-चुनाव आयोग के गठजोड़ का पता चल सके।

कार्यक्रम में विधायक राजेश कच्छप, बंधु तिर्की, प्रदीप तुलस्यान, ममता देवी, रविंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, लाल किशोरनाथ शाहदेव, सोनाल शांति, आलोक दुबे, रमा खलखो, विनय सिन्हा दीपू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top