Haryana

सोनीपत की काजल ने दूसरी बार जीता विश्व स्वर्ण पदक

सोनीपत: पहलवान काजल ने बुल्गारिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक  जीत के बाद।

सोनीपत, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । सोनीपत

सेक्टर 23 में रहने वाली काजल ने बुल्गारिया के समोकोव में आयोजित अंडर-20 विश्व

कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। 72 किलोग्राम भार

वर्ग के फाइनल मुकाबले में काजल ने चीन की पहलवान यूकी लियू को 8-6 से हराकर यह उपलब्धि

हासिल की। यह लगातार दूसरी बार है जब काजल ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

है। पिछले वर्ष 2024 में उन्होंने अंडर-17 वर्ग में यूक्रेन की पहलवान ओलेक सांद्रा

रिबाक को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

सोनीपत

के लाठ गांव में जन्मी और सेक्टर-23 में रहने वाली काजल एक साधारण परिवार से हैं। उनके

पिता टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और बेटी के सपनों को पूरा करने के

लिए हर संभव सहयोग कर रहे हैं। काजल ने नौ साल की उम्र में कुश्ती की शुरुआत की थी।

उनके चाचा कृष्ण पहलवान खुद इस खेल में आगे नहीं बढ़ पाए, लेकिन उन्होंने काजल को प्रेरित

कर इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सिर्फ

16 साल की उम्र में काजल 16 बार भारत केसरी खिताब जीत चुकी हैं। उनकी मेहनत और लगन

ने उन्हें विश्व स्तर पर लगातार सफलता दिलाई है। परिवार का अब लक्ष्य है कि काजल

2028 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करें। इसके लिए विशेष तैयारी

कराई जा रही है। काजल

की इस जीत से पूरे गांव लाठ और जिले सोनीपत में खुशी की लहर है। गांव लाठ में उनके

स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। काजल सबसे पहले अपने आराध्य देव की पूजा करेंगी

और उसके बाद जश्न में शामिल होंगी। उनकी यह जीत सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि

पूरे देश का गर्व है। काजल के प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि वह भविष्य में भारत

की सबसे बड़ी महिला पहलवानों में गिनी जाएंगी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top