Uttrakhand

कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने रंग संग्रहालय में पहाड़ की संस्कृति का किया अवलोकन

कैलाश मानसरोवर यात्रा

देहरादून, 6 जुलाई (Udaipur Kiran) । कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल धारचूला पहुंच गया है। धारचूला पहुंचने पर यात्रियों ने रंग संग्रहालय का अवलोकन कर उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं को नजर से देखा। इस दौरान रंग समुदाय की महिलाओं और बच्चों ने पारम्परिक वेशभूषा में रीति रिवाज के साथ तिलक लगाकर और पुष्प भेंटकरयात्रियों का स्वागत किया।

इससे पहले रगं कल्याण संस्था धारचूला ईकाई के अध्यक्ष दीपक सिंह रोकली के पहले दल के एलो आईजी आईटीबीपी के संजय गुंज्याल का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रंग संग्रहालय के पूर्व प्रबंधक कृष्णा गर्ब्याल ने रंग संस्कृति संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी।

कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने रंग संग्रहालय का भ्रमण कर रंग समाज से जुड़ी पुरानी सामग्रियों को देखा और संस्कृति और भाषा संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना इस दौरान पूर्व आईजी बिमला गुंज्याल, रंग संग्रहालय प्रबंधक दिनेश चलाल, पूर्व प्रधान जस्मा गुंज्याल, सुरेश गुंज्याल, महेंद्र ह्यांकि, बिंदु रोकली आदि ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रियों ने रंग संग्रहालय के लिए संरक्षण के लिए दस हजार रुपये की धनराशि भी दी।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Most Popular

To Top